1.205 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

1.205 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

कुंडा/प्रतापगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बाघराय पुलिस ने 1.205 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विजय बहादुर सिंह पुत्र स्व. सत्यनारायण सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवरी हरदो पट्टी, थाना बाघराय को फकीर का पुरवा-रामबन गवन मार्ग स्थित अंडरपास पुल के नीचे से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.205 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।इस संबंध में थाना बाघराय में मु.अ.सं. 262/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लालजी राम, मुख्य आरक्षी रविन्द यादव और कांस्टेबल रजनीश कुमार शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें