सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन

नैमिष टुडे /सवाददाता

सीतापुर  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ विषय पर आयोजित चित्र प्रतियोगिता के जनपद स्तरीय आयोजन के क्रम में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज के सामुदायिक सभागार में चित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल तथा राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ‘‘मेरे सपनों का भारत’’ चित्र प्रतियोगिता का आयोजन सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर दिनांक 22 सितंबर 2026 को कराया गया था। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं की श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर उन्हें विकासखंड स्तर पर प्रेषित किया गया। विकासखंड स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठ दो-दो प्रविष्टियों का चयन कर जनपद स्तर की प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी हेतु प्रेषित किया गया। विकासखंड स्तर से प्राप्त इन्हीं प्रविष्टियों को सम्मिलित करते हुए जनपद स्तर पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जनपद स्तर पर प्राप्त चित्र प्रविष्टियों का मूल्यांकन जनपद की एसआरजी टीम के श्री करूणेश मिश्र, श्री आलोक श्रीवास्तव एवं श्री मदनेस मिश्रा द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के बेसिक स्तर में शिवानी दीक्षित ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा गौरव मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार माध्यमिक स्तर में दिव्यांश शर्मा ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय तथा आयुष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया गया तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप ड्राइंग किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों, अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े समस्त कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राज शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री योगेश पांडेय एवं जिला समन्वयक निपुण श्री सौरभ शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें