अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस

सीतापुर। माय भारत, सीतापुर के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। परसेंडी स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर पारा में माय भारत स्वयंसेवकों के साथ प्रधानाचार्य अनुज कुमार पाल तथा सभी शिक्षकों द्वारा गांधीजी एवं लाला बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माय भारत स्वयंसेवक सृष्टि देवी ने उपस्थित युवाओं को गांधी जी की जयंती को अहिंसा दिवस एवं स्वच्छ भारत दिवस मनाने की परंपरा का इतिहास और महत्ता समझाई।
कार्यक्रम में तत्पश्चात अहिंसा परम धर्म की थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता* और *स्वच्छ भारत की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया । स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी गुप्ता ,द्वितीय स्थान रिशु और तृतीय स्थान आयुष त्रिवेदी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनीत ,द्वितीय स्थान काजल पाल ,और तृतीय स्थान अभय प्रताप ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार पाल और विद्यालय के शिक्षक गढ़ गौरव पाल, ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह ,अलका मौर्य, दृष्टि श्रीवास्तव, मौजूद रहे। प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया । कार्यक्रम का संयोजन और संचालन ब्लॉक परसेंडी के माय भारत स्वयंसेवक मुस्कान देवी एवं सृष्टि देवी द्वारा किया गया ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें