अम्बेडकरनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

अम्बेडकरनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

टांडा में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की उम्मीद

नैमिष टुडे /संवाददाता
अम्बेडकरनगर। टांडा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली टांडा पुलिस ने 30 सितंबर को धर्मनगर हाईवे के पास कार्रवाई करते हुए मोहम्मद जुबेर उर्फ पकौड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सिकंदरपुर, थाना सम्मनपुर का निवासी है और उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

इससे पहले भी टांडा पुलिस नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 20 अप्रैल 2024 को सिकंदराबाद क्षेत्र में 570 ग्राम गांजा बरामद कर काशीराम आवास जाने वाले मार्ग से हयातगंज निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सात दिसंबर 2019 के स्मैक बरामदगी मामले में कश्मीरिया निवासी मनोज चौहान को अगस्त 2026 में विशेष एनडीपीएस अदालत ने चार वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने की कवायद

पुलिस की लगातार कार्रवाई से नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल आरोपियों पर शिकंजा कस रहा है। हालिया हेरोइन बरामदगी के बाद पुलिस के सामने अब सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों तक पहुंचने की चुनौती है। पुलिस की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है कि नशीला पदार्थ आरोपी तक कहां से पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें