लंपी रोग से बचाव को टीकाकरण जरूरी, न घबराएं पशुपालक

लंपी रोग से बचाव को टीकाकरण जरूरी, न घबराएं पशुपालक

कुंडा/प्रतापगढ़।पशुओं में लंपी रोग से बचाव को लेकर पशु चिकित्सा विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 सितंबर से लगातार कैंप लगाकर गोवंशों का टीकाकरण किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार 29 सितंबर को ग्राम टेढ़वा लालापुर समसपुर गाय अहीर टोला में गौवंशों को लंपी रोग से बचाव का टीका लगाया गया। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई और लालगंज ब्लॉक के पशु चिकित्सा विभाग की 192 सेवा के तहत गोवंशों की स्क्रीनिंग कर कैंप के माध्यम से पशुपालकों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं।टीकाकरण अभियान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनय द्विवेदी एवं डॉ. जय करन सिंह के निर्देश पर चलाया गया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी अंकित कुमार सिंह, सलीम, संतोष, किशोर, प्राण और एमटीएस नवनीत यादव, आलोक मिश्रा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें