
धान की फसल के बीच 39 मजदूरों का मास्टर रोल, वीबी-जी राम योजना में फर्जी भुगतान का आरोप
संपर्क मार्ग के एस्टीमेट और कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बीडीओ से जांच की मांग
कुंडा/प्रतापगढ़।विकास खंड बाबागंज की ग्राम पंचायत मछेहा हरदो पट्टी में वीबी-जी राम योजना के तहत संपर्क मार्ग निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीण सचिन मिश्रा ने बीडीओ बाबागंज को प्रार्थना पत्र देकर बिना कार्य कराए 39 मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर फर्जी भुगतान कराने की जांच की की है मांग।
शिकायत के अनुसार लवकुश के खेत से लल्लू के घर तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए मास्टर रोल जारी किया गया है, जिसमें 39 मजदूरों की हाजिरी दर्शाई गई है। आरोप है कि संपर्क मार्ग के दोनों तरफ धान की फसल खड़ी है, खेतों में पानी भरा है, मिट्टी निकालने की जगह तक नहीं है, इसके बावजूद मास्टर रोल में दर्ज की गई हाजिरी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश के दौरान भी मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई, जबकि मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ और एक भी मजदूर नहीं पहुंचा।
मामले में तकनीकी सहायक की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि स्थलीय स्थिति देखे बिना ही संपर्क मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर दिया गया। साथ ही महिला रोजगार सेवक की तैनाती के बावजूद किसी अन्य व्यक्ति से कार्य कराए जाने का लगाया गया है आरोप।
अब सवाल उठ रहा है कि जब मौके पर फसल खड़ी है और कार्य की स्थिति नहीं है तो 39 मजदूरों का मास्टर रोल किस आधार पर तैयार हुआ। शिकायतकर्ता ने मास्टर रोल शून्य कर स्थलीय जांच की, की है मांग।
आंख मूंदकर तैयार किए गए स्टीमेट पर तकनीकी सहायक पर क्या कार्रवाई करेंगे डीसी मनरेगा?