
अटरिया पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अटरिया (सीतापुर)। थाना अटरिया पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में अभियान चलाकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी अटरिया लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक विशेष अभियान के दौरान वाद संख्या 457/2019, धारा 427/447 भादवि से संबंधित वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कुंवर पुत्र भोले, निवासी ग्राम दनिया, थाना अटरिया, उम्र करीब 70 वर्ष तथा कन्हई पुत्र भोले, निवासी ग्राम दनिया, थाना अटरिया, उम्र करीब 65 वर्ष शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल कपिल मुनि शामिल रहे।