पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, वक्ताओं ने विचारों को किया नमन

पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन, वक्ताओं ने विचारों को किया नमन

महमूदाबाद, सीतापुर। आलोक वर्मा आजाद गुरु के महमूदाबाद स्थित आवास पर एशिया के सुकरात एवं महान समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पेरियार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके सामाजिक सुधार एवं जनजागरण से जुड़े विचारों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेरियार ई.वी. रामासामी नायकर ने सामाजिक समानता, शिक्षा, आत्मसम्मान और रूढ़िवादिता के खिलाफ जनजागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार आज भी समाज में समानता और जागरूकता के लिए प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा गुरुजी (प्रकाश इंटर कॉलेज), राजाराम गौतम, अशोक पटेल गुरुजी, सुरेंद्र पटेल (बार अध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार अनुज जैन, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर वर्मा, एडवोकेट अखिलेश वर्मा, एडवोकेट अरविंद कुमार, कृष्ण गोपाल गुरुजी, डॉ. अखिलेश वर्मा, अशोक वर्मा मामू, उमेश वर्मा, सियाराम गौतम, आदित्य वर्मा पत्रकार, अनुरुद्ध वर्मा, हिमांशु वर्मा, अवध राम मौर्य, रामनरेश कुशवाहा, नरेंद्र हिंदुस्तानी, निरंकार वर्मा, सुनील कुमार, संतोष कुमार, राम सजीवन, पंकज यादव, राज यादव, पीयूष वर्मा, तुषार मौर्य, मोइन मंसूर, शिवेंद्र यादव, डॉ. रामसागर वर्मा, रोहित वर्मा, हरेराम, रामायण भारती, राजदेव भारती, नेपाल सिंह, विश्वनाथ भारती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने पेरियार जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन आलोक वर्मा आजाद ने किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें