
सेवता विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री,
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करके 24 घंटे के अंदर लिया संज्ञान
सकरन। विकासखंड सकरन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों किरतापुर, उल्लहा, शाहपुर, लहसड़ा, डेडवाडीह और पटनी में प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत किट उपलब्ध कराकर उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी गईं।
राहत किट में आटा, चावल, चना, अरहर दाल, तेल, आलू, चीनी, भुना चना, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, नहाने का साबुन सहित अन्य जरूरी सामग्री शामिल रही। इसके अलावा बाल्टी, मग समेत घरेलू उपयोग की सामग्री भी वितरित की गई। और जो बाढ़ पीड़ित लोग राहत सामग्री पानी से वंचित रह गए हैं तो विधायक ज्ञान तिवारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित करते हुए बचे हुए लोगों की सूची तैयार कर राहत सामग्री बंटवाने की बात कही
इस दौरान सकरन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, बिसवां तहसीलदार अनिल कुमार राम, क्षेत्रीय नायाब और लेखपाल क्षेत्र पंचायत के सम्मानित सदस्य, ग्राम प्रधान प्रशासक राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत सामग्री उपलब्ध कराई।