
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोप, युवक का चालान
फोटो एडिट कर वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई
कुंडा/प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर युवती की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से वायरल करने और धमकी देने के मामले में कुंडा पुलिस ने वांछित आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया है।पुलिस के अनुसार, पुराना कुंडा निवासी रवि विश्वकर्मा पुत्र अक्षय लाल विश्वकर्मा पर आरोप है कि वह वादिनी का पीछा करता था और अश्लील इशारे करता था। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर वादिनी की फोटो एडिट कर उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर वायरल किया तथा रिश्तेदारों में बदनाम करने की धमकी दी।पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की और चालानी रिपोर्ट न्यायालय/उप जिलाधिकारी कुंडा के समक्ष भेजी।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।