बारिश बनी कैंसर पीड़ित के लिए दोहरी मार, ढह गया इकलौता आशियाना; विप्र सेवा मंच बना सहारा, 70 लोगों ने भेजे 40 हजार

बारिश बनी कैंसर पीड़ित के लिए दोहरी मार, ढह गया इकलौता आशियाना; विप्र सेवा मंच बना सहारा, 70 लोगों ने भेजे 40 हजार

कुंडा /प्रतापगढ़।बाबागंज विकास खंड के रायगढ़-कुटलिया गांव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लालता प्रसाद पांडेय पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। लगातार हो रही बारिश के चलते उनका इकलौता कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में दबकर गृहस्थी का सारा सामान भी नष्ट हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।पीड़ित परिवार मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर कर रहा था। कैंसर के इलाज का खर्च और अब सिर से छत उजड़ने से परिवार के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया।

सोशल मीडिया पर उठी मदद की आवाज

मामले की जानकारी जैसे ही विप्र सेवा सुरक्षा एवं एकता मंच को हुई, मंच ने तत्काल मदद की पहल शुरू की। मंच के अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर अपील की। अपील का असर हुआ और देखते ही देखते महज कुछ घंटों में 70 दानदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए सीधे पीड़ित के बैंक खाते में 40 हजार रुपये से अधिक की सहायता राशि भेज दी।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संगठन बने अभी महज दो महीने ही हुए हैं, लेकिन यह तीसरा ऐसा मामला है जब संगठन ने जरूरतमंद की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

पीड़ित से मिले पदाधिकारी

शुक्रवार को मंच के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रशासन से भी पीड़ित को आवास व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।इस दौरान चंद्रकांत द्विवेदी, योगेश पांडेय, आदर्श शुक्ला, अंकित मिश्रा, तनुज पांडेय, प्रिंस प्रशांत, अभिनव शुक्ला, विनीत शुक्ला, आकाश द्विवेदी, डीएम पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें