
एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने घर से दबोचा
कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, न्यायालय एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट, प्रतापगढ़ से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के संबंध में थाना कुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित कुमार यादव पुत्र रामकृपाल यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम जिरगापुर, चौसा, थाना कुंडा को उसके घर से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 147, 323, 504, 506, 427 भादवि तथा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज राय के साथ आरक्षी पंकज भारती शामिल रहे।