एएसपी पश्चिमी ने कुंडा थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

 

एएसपी पश्चिमी ने कुंडा थाने में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कुंडा/प्रतापगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने थाना कुंडा कार्यालय में जनसुनवाई कर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए।उन्होंने फरियादियों को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें