
लंबी कूद में सचिन अव्वल, जीती रेंजर साइकिल
कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से रायगढ़ अहलादगंज में शुक्रवार को आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।रानीगंज तहसील क्षेत्र के सचिन ने 24 फुट 3 इंच की लंबी कूद लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल प्रदान की गई।कोहंडौर क्षेत्र के हिमांशु ने 23 फुट 7 इंच की छलांग लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप पंखा दिया गया।वहीं दहियावां के दीपक सरोज ने 22 फुट 11 इंच की लंबी कूद लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।