पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, बाइक सीज

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे 55 वर्षीय आरोपी को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दी गई।पुलिस के अनुसार, धर्मपाल पुत्र स्व. मोतीलाल सरोज, निवासी कबीरपुर पूरे मातादीन बिसहिया, थाना हथिगवां के खिलाफ कुंडा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदरी बिहार रोड तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात वह अपने साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों से चोरी करने के इरादे से निकला था। शाहजमालपुर नहर पुल के पास पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने और पकड़ने का प्रयास किया तो कथित रूप से पुलिसकर्मी के सिर पर लोहे की चापड़ से हमला कर वे मौके से फरार हो गए।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर भारती, रिक्रूट कांस्टेबल प्रतीक यादव, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मंदीप सिंह शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें