संग्रामगढ़ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संग्रामगढ़ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी NBW के अनुपालन में घर से हुई गिरफ्तारी

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस ने न्यायालय से जारी NBW के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाने के उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी ने हमराह हेड कांस्टेबल विजय राम और रिजर्व कांस्टेबल आलोक कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए छोटे उर्फ बृजेश चंद्र उपाध्याय (58) पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी भवदासपुर, थाना संग्रामगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 62/1995, धारा 323, 504, 506 भादवि तथा 3(1), 10 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले में स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट प्रतापगढ़ न्यायालय द्वारा रिकवरी वारंट/NBW जारी किया गया था।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल विजय राम एवं रिजर्व कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें