29 अक्टूबर को कालाकांकर घाट पर गंगा में छोड़ी जाएंगी एक लाख मछलियां

29 अक्टूबर को कालाकांकर घाट पर गंगा में छोड़ी जाएंगी एक लाख मछलियां

मत्स्य संरक्षण के लिए होगा रिवर रैचिंग कार्यक्रम, दोपहर दो बजे आयोजन

कुंडा/प्रतापगढ़। गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण और मछलियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को कालाकांकर घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम में गंगा नदी में एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं छोड़ी जाएंगी।प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण कमलेश कुमार बौद्ध ने बताया कि कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2026 को अपराह्न दो बजे कालाकांकर विकास खंड स्थित गंगा नदी के कालाकांकर घाट पर आयोजित होगा। इस दौरान 80 से 100 मिलीमीटर आकार की भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का गंगा नदी में संचय किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गंगा में मत्स्य संरक्षण को बढ़ावा देना है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें