बाबागंज में 626 मतदाताओं ने किया मतदान, प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

बाबागंज में 626 मतदाताओं ने किया मतदान, प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

शिक्षक वर्ग में 315 और स्नातक वर्ग में पड़े 311 वोट, फर्जी मतदान की शिकायत जांच में सामान्य मिली

कुंडा/प्रतापगढ़। लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को बाबागंज में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक शिक्षक और स्नातक वर्ग के कुल 626 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें शिक्षक वर्ग के 315 और स्नातक वर्ग के 311 मतदाता शामिल रहे।मतदान के बाद शिक्षकों में प्रसन्नता नजर आई। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर महेशगंज और संग्रामगढ़ पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे। मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से फर्जी मतदान की शिकायत की गई। जांच के दौरान मामला सामान्य पाया गया।सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र यादव ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।निर्वाचन के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यालय पर कुंवर अक्षय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल और बाबागंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह ‘पंकज’ मौजूद रहे। वहीं, भाजपा कार्यालय पर अखिलेश द्विवेदी, हीरागंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय, मयंक और विपुल उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विनीत यादव, अजय यादव समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें