मतदाता सूची की जांच के दौरान मारपीट, सात नामजद समेत अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

मतदाता सूची की जांच के दौरान मारपीट, सात नामजद समेत अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

आईजी प्रयागराज के निर्देश पर तीन दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी, अधिवक्ता ने वीडियो साक्ष्य के साथ की थी शिकायत

कुंडा/प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग ग्राम पंचायत में मतदाता सूची की जांच के दौरान हुई मारपीट के मामले में तीन दिन बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आईजी प्रयागराज के निर्देश पर शुक्रवार देर शाम सात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मोहम्मदपुर सोहाग निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार शुक्ल पुत्र विश्वंभर नाथ शुक्ल ने एसडीएम कुंडा को शिकायती पत्र देकर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि ग्राम पंचायत में फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि कई मृतकों के नाम अब तक नहीं हटाए गए हैं। शिकायत पर 21 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय में जांच के लिए नायब तहसीलदार कुंडा लालमणि और एडीओ पंचायत बाबागंज केवला प्रसाद पहुंचे थे। अधिकारियों ने बीएलओ की मौजूदगी में जांच शुरू की।आरोप है कि आपत्ति दर्ज कराने के दौरान शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान प्रशासक के परिजनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद जांच अधिकारियों को जांच अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा। मारपीट में घायल अधिवक्ता अनुज कुमार शुक्ल ने उसी दिन संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद अधिवक्ता ने वीडियो साक्ष्य के साथ आईजी प्रयागराज से शिकायत की।आईजी के निर्देश पर पुलिस ने सुनील कुमार द्विवेदी और राजेश कुमार द्विवेदी पुत्रगण बद्री प्रसाद, प्रतीक द्विवेदी पुत्र राजेश द्विवेदी, अक्षय द्विवेदी पुत्र सुनील कुमार द्विवेदी, नितिन द्विवेदी पुत्र सूर्यप्रकाश, शिवम उपाध्याय पुत्र बृजेश कुमार उपाध्याय समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें