नाले की सफाई और सर्विस रोड पर हो रहे जलभराव से कब मिलेगा निजात….व्यपार संगठन व कस्बावासियों का बना सवाल

नाले की सफाई और सर्विस रोड पर हो रहे जलभराव से कब मिलेगा निजात….व्यपार संगठन व कस्बावासियों का बना सवाल

अभिषेक शुक्ला
नैमिष टुडे

कमलापुर सीतापुर कमलापुर अभी कुछ दिन पूर्व थाना कमलापुर मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के अधिकारी प्रदीप शुक्ला अपनी टीम के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन व व्यापार मंडल कमलापुर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने बैठक मे भाग लिया था इस बैठक की अध्यक्षता कमलापुर थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने की थी बैठक के दौरान राजमार्ग के दोनो तरफ हो रहे अवैध अतिक्रमण अवैध पार्किग पटरी दुकानदारों के कारण हो रही यातायात बाधाओ को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी वहां मौजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजमार्ग के अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा था की जिन लोगो ने राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण कर रखा है वह दो दिन के भीतर अपना अतिक्रमण हटा ले नही तो प्रशासन द्वारा कारवाई की बात कही गई थी जिसमे धर्मेंद्र सिंह प्रधान महोली कमलापुर व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने अपनी बात रखते हुए मौजूद पुलिस प्रशासन व राजमार्ग के अधिकारियों से होने वाले जन्माष्टमी पर्व को लेकर निवेदन कर कहा था जन्माष्टमी पर्व के बाद व्यापारी खुद अपनी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करेंगे ताकि यातायात व्यवस्था सुधर सके और राजमार्ग अतिक्रमण मुक्त हो सके अतिक्रमण हटवाने को लेकर बीते शुक्रवार को राजमार्ग के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से बुलडोजर चलवाकर सर्विस लेन पर दुकानों के सामने बने रैम्प व जीने हटवा दिए अब सोशल मीडिया पर तरह तरह की पोस्ट वायरल हो रही है जो बड़े सवाल खड़े करती है जे पी सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट से आरोप लगाते हुए लिखा की एनएचआई कार्यदायी संस्था द्वारा नाले की सफाई का कारण बताते हुए स्थानीय नागरिको एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने बने छोटे आवागमन रैम्प को तोड़ दिया गया इससे दुकानों एवं घरो तक पहुचना अत्यंत कठिन हो गया है और गंभीर बात यह है की रैम्प तोड़ने के बाद भी नाले की सफाई नहीं की गई अतः संदेह उत्पन्न होता है कि कार्यवाई वास्तविक समस्या के समाधान के बजाय केवल स्थानीय नागरिको पर दबाव बनाने के लिए की गई है ताकि जलभराव की समस्या को ना उठाया जाए कार्यवाई रैम्प हटाने तक सीमित रही कार्य पूर्ण क्यो नही किया गया बना सवाल और सवाल यह भी प्रभावित लोगो के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था क्यो नही की गई स्थल निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेन्सी की जवाबदेही तय की जाए और अपनी मांग रखते हुए कहा कि नाले की तत्काल पूर्ण सफाई जलभराव की समस्या सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था व कार्यवाई की निष्पक्ष जांच करवाई जाए वही पवन तिवारी ने अपने फेसबुक एकाउंट से पोस्ट डालकर आरोप लगाते हुए लिखा कि सर्विस लाईन पर कल दुकानो के आगे से रैम्प और जीने तो हटा दिए गए लेकिन नाले की सफाई अभी भी अधूरी है नियमो का पालन जरूरी है लेकिन जनता की सुविधा के लिए नाले को साफ करना भी उतना ही आवश्यक है संबंधित जिम्मेदारों से विनम्र निवेदन है कि इस नाले की तुरंत सफाई करवाई जाए ताकि आने वाले समय मे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगो को गंदगी व बीमारियो से राहत मिल सके तो वही शुभम शुक्ला ने अपने फेसबुक एकाउंट से सर्विस रोड पर जलभराव की पोस्ट डालकर आरोप लगाया है कि यह कोई नदी और तालाब नही है यह कमलापुर कस्बे की सर्विस लाईन है आदि लोगो ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर की है इन सभी पोस्टो पर लोग तरह तरह की कमेंट कर रहे है संबंध मे जब एनएचआई विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमारे एक्सपर्ट इंजीनियर कमलापुर आये थे और उन्होने सर्विस रोड का बारीकी से निरीक्षण किया था तो उसमे यह समस्या सामने निकल कर आई थी की जो सर्विस लाईन के दोनो तरफ नाला बना हुआ है वह केवल बरसात मे राजमार्ग का पानी ही उसमे से निकल सकता है लेकिन कस्बे मे सर्विस रोड पर बने लगभग सभी घरो का पानी उसी नाले मे आता है जिससे बरसात के मौसम मे रोड से ज्यादा घरो का पानी नाले मे आ जाता है जिससे रोड पर जलभराव हो जाता है जिससे चलते देर मे ही पानी निकल पाता है अगर सर्विस रोड पर बने घरो का पानी नाले मे न आए तो बरसात का पानी बनी सर्विस रोड पर न भरे और पानी भरने से जो समस्या उत्पन्न हो रही है उससे भी कस्बे वासियों को निजात मिल जाए बाकी नाले की सफाई बहुत जल्द ही करवा दी जाएगी

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें