
विश्व हिंदू परिषद द्वारा नैमिष प्रखंड टीम का हुआ गठन
प्रकाश चन्द्र पाण्डेय को अध्यक्ष और आनन्द तिवारी को सौंपा गया मंत्री पद का दायित्व
नैमिषारण्य (सीतापुर) नैमिषारण्य तीर्थ स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में नैमिष प्रखंड की नई टीम का गठन किया गया ।
रविवार को विभाग संगठन मंत्री उत्तम की अध्यक्षता में विहिप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में विभाग मंत्री ने नैमिष खंड टीम की घोषणा की । टीम में प्रकाश चंद्र पाण्डेय को अध्यक्ष, सुधीर विश्वकर्मा और आदित्य सैनी को उपाध्यक्ष, आनंद तिवारी को मंत्री तथा अखिलेश कुमार को सह मंत्री नियुक्त किया गया । अन्य पदाधिकारियों में प्रीति कुमारी दुर्गा वाहिनी संयोजिका, सीमा शुक्ला मातृ शक्ति संयोजिका, तुषार शास्त्री सत्संग प्रमुख, वरुण बाल्मीकि समरसता प्रमुख, हरिओम शुक्ला धर्म प्रसार प्रमुख, दुर्गेश सैनी बजरंग दल संयोजक, शशीकांत वर्मा सह संयोजक, शिवा सैनी सुरक्षा प्रमुख, राजा बाबू सैनी बालोपासना प्रमुख, आदर्श तिवारी कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, संजय बाल्मीकि सेवा प्रमुख और महेंद्र दीक्षित गौ रक्षा प्रमुख शामिल हैं । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनीत पाण्डेय, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख सुशील, प्रांत युवा धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत विवेक शास्त्री, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख महंत सुरेश दास अवस्थी, अरविंद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।