
महेशगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कुंडा/प्रतापगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महेशगंज परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन किया गया।कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. उमेश कुशवाहा, डॉ. अजीत पटेल, बीपीएम दुर्गेश कुमार पाण्डेय, फार्मासिस्ट कुलदीप शुक्ला, विपिन तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मवीर सिंह, अर्चना सरोज, स्तुति यादव, एंजिला अंकिता जौहरी सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।