महेशगंज थाने में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

महेशगंज थाने में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। थाना प्रभारी संदीप कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।इस अवसर पर थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया। इस दौरान थाने के पुलिसकर्मी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें