क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कुंडा/प्रतापगढ़। क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।नगर पंचायत हीरागंज बाजार में अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेखा देवी ने ध्वजारोहण किया। महेशगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज में अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह तथा ब्लॉक बाबागंज परिसर में खंड विकास अधिकारी मिर्जा इरफान बेग ने तिरंगा फहराया।बैंक ऑफ बड़ौदा हीरागंज में शाखा प्रबंधक मुकेश मीणा ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने तिरंगा यात्राएं निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रायगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जबकि डीह बलई गांव में ग्राम प्रधान मुकुंद यादव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा आयोजित हुई।कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय गोगहर में प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव ने ध्वजारोहण किया। अमर बहादुर सिंह शिक्षण संस्थान में प्रबंधक अभय प्रताप सिंह तथा मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतूहाबाद में प्रबंधक प्रोफेसर जमुना सिंह ने तिरंगा फहराया।क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए देश की प्रगति, एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें