स्टेरिंग फेल होने टूरिष्ट बस ने ई रिक्सा में मारी जोरदार टक्कर 

स्टेरिंग फेल होने टूरिष्ट बस ने ई रिक्सा में मारी जोरदार टक्कर

मिश्रित सीतापुर / कोतवाली क्षेत्र के हरदोई सीतापुर रोड पर स्थित ग्राम गौवापुरवा के पास आज दोपहर एक टूरिष्ट बस की स्टेरिंग फेल होने के कारण ई रिक्सा में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे ई रिक्शा के चालक चंदूपुर निवासी अजय पुत्र राम सिंह , रामबाग निवासी आशा पत्नी गुड्डू , खाकी सरांय निवासी शालू पत्नी हृदयराम व कृष्णा पुत्र हृदय राम , राम बाग निवासी नव्या पुत्री गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएससी मिश्रित में स्थित में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने आशा और अजय की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें