
सड़क में गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर बस पलटी
बस में सात यात्री सवार थे सभी सुरक्षित
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन /सीतापुर आज सुबह करीब 6:30 बजे तंबौर से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस सड़क में गड्ढे होने से और गड्ढों में पानी भरा होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर ग्राम सोनावा थाना रेउसा के पास पलट गई यह बस तंबौर से सुबह 6:30 बजे चलती है और खानपुर पतरासा सुकेठा बोहरा लहसड़ा सांडा होते हुए लखनऊ तक जाती थी आज बस पलटने के समय सिर्फ साथ ही यात्री थे जो कुशलता पूर्वक निकाले गए और किसी को गंभीर चोटें नहीं आई इस यह मार्ग जर्जर होने की वजह से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है कि लोगों का कहना है कि यह 3 सालों से सड़क चौड़ीकरण में मंजूर है लेकिन आज तक नहीं बन पाई सरकार के विकास कार्यों को ठेंगा दिखाती हुई यह सड़क अधिकारी बता रहे की दो विधायकों के चक्कर में सड़क का चौड़ीकरण रुका हुआ है इस जर्जर मार्ग को लेकर क्षेत्रीय जनता में काफी रोज व्याप्त है