
सीडीओ ने दहेलरा विद्यालय और करूवामऊ ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नैमिष टुडे /संवाददाता /गोंदलामऊ
संदना सीतापुर।
विकासखंड गोंदलामऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेलरा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जोशी ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्यान्ह भोजन, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीडीओ ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिव्य प्रकाश ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों को दी। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर की व्यवस्था और शैक्षिक माहौल को लेकर अधिकारियों ने संतोष जताया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गोंदलामऊ शिवजीत, डीसी विकास, खंड शिक्षा अधिकारी गोंदलामऊ सिमी निगार, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान मोहम्मद अकील सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सीडीओ ने गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत करूवामऊ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी सहित अन्य योजनाओं की प्रगति परखी। बंद मिले आरआर सेंटर को तत्काल संचालित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त (मनरेगा) राम जी, जिला समन्वयक चंदन देव पांडेय,ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत, एपीओ दिलीप शुक्ला, प्रधान कौशलेंद्र मौर्य, तकनीकी सहायक कुलदीप बाजपेई सहित अन्य मौजूद रहे l