रुपये उधार देकर जमीन कब्जाने का आरोप, महिला ने मारपीट की दर्ज कराई शिकायत

रुपये उधार देकर जमीन कब्जाने का आरोप, महिला ने मारपीट की दर्ज कराई शिकायत

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के संसारीपुर गांव निवासी नेहा सरोज, पत्नी राधेश्याम सरोज, ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रुपये उधार देने के बाद जमीन कब्जाने की नीयत से उनके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है।पीड़िता के अनुसार, उनकी सास की तबीयत खराब होने पर उन्होंने गांव निवासी दुर्जन सरोज से 3.50 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका कहना है कि अब तक 2 लाख रुपये वापस किए जा चुके हैं, लेकिन शेष धनराशि के लिए तत्काल भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है।नेहा सरोज का आरोप है कि जब उन्होंने बकाया राशि लौटाने के लिए 15 दिन का समय मांगा, तो दुर्जन सरोज के बेटों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद उनके देवर संजय सरोज को भी आरोपियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की।महिला ने मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें