
घर के सामने से साइकिल चोरी, पीड़िता ने दोबारा चोरी की जताई आशंका
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के रेवरी उतरार गांव निवासी शिवधारा देवी, पत्नी रामलखन, ने घर के सामने से साइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है।पीड़िता के अनुसार, बुधवार रात वह घर के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी साइकिल और अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।शिवधारा देवी का कहना है कि अप्रैल माह में भी उनके घर के पीछे सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान की चोरी हुई थी। उनका आरोप है कि उस मामले में तहरीर देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि इस बार भी उसी गिरोह ने उनके घर के सामने से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।