ग्राम पंचायत नयागांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, गलियों में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ग्राम पंचायत नयागांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, गलियों में गंदगी का अंबार, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

नयागांव, लखीमपुर खीरी
विकास खंड पसगवां की ग्राम पंचायत नयागांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी उनके मोहल्लों में सफाई करने नहीं आता, जिसके चलते गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और जगह-जगह गंदा पानी भरा रहने से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण नालियां जाम हैं और बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई हिस्सों में सफाई कर्मी कभी दिखाई ही नहीं देता, जिससे पूरे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था की तत्काल जांच कराई जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें