कांवरियों पर दौड़ा मौत का करंट दो की मौत तीन घायल

कांवरियों पर दौड़ा मौत का करंट दो की मौत तीन घायल

विकास मिश्रा /नैमिष टुडे

रेउसा/सीतापुर
थानगांव क्षेत्र के राजपुर पुल के पास सोमवार को बिजली लाइन की चपेट में आने से पिकअप में सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम सीपतपुर के 5 लोग पिकअप से चहलारी घाट जल भरने जा रहे थे। ये सभी लोग गांव के स्थानीय मंदिरों में जल चढ़ाते हैं। इसी दौरान राजपुर पुल के पास पिकअप ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन के चपेट में आ गई। हादसे में संतोष पुत्र सुरेश निवासी थौरा पासिन पुरवा और गुड्डू यादव निवासी सीपतपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है। वहीं घायल 3 लोगों का इलाज रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
पूरा मामला थाना थानगांव क्षेत्र का है। जिसमें स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें