गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं को किया गया जागरूक

कुंडा/प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मानिकपुर की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

इस दौरान वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें