
बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम स्थित हनुमान मन्दिर में हुआ सुंदरकांड पाठ,भक्तगण हुए आह्लादित
बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में संगीत मई सुंदरकाण्ड पाठ का 7वां वर्ष पूर्ण, आज का पाठ
लालगंज, प्रतापगढ़।बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम परिसर में विगत 7वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले संगीत मई सुंदरकाण्ड पाठ का क्रम आज भी श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी रहा।
आज मंगलवार को होने वाला सुंदरकाण्ड पाठ एडवोकेट पवन कुमार पाण्डेय “रिंकू” निवासी अझारा, लालगंज की तरफ से सम्पन्न हुआ।
पाठ के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ हनुमान जी का गुणगान किया। पूरे परिसर में “जय श्री राम, जय बजरंग बली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि वे पवन कुमार पाण्डेय एवं उनके परिवार को सुख, समृद्धि, तरक्की और अपनी कृपा दृष्टि प्रदान करें।
इस अवसर पर सुंदरकाण्ड सेवा समिति एवं मत्स्य सेवा समिति, बाबा धाम के पदाधिकारी एडवोकेट आलोक सिंह, अतुल मिश्र, शिवम सिंह, अतुल सिंह, अंकुर सिंह, विवेक तिवारी एवं बृजेश तिवारी सेवादार प्रतापगढ़ एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में “स्वयं हनुमान जी महाराज” जी रहे।