राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रमाकांत तिवारी को गणमान्य जन द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रमाकांत तिवारी को गणमान्य जन द्वारा दी गयी श्रद्धांजलि

लक्ष्मणपुर ब्लाक अंतर्गत सिंधौर दयादीप पब्लिक स्कूल दण्डीपुरम सिंधौर प्रतापगढ़ के प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी के आकस्मिक निधन उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में उपस्थित संजय शुक्ल समाजसेवी ने स्वर्गीय तिवारीजी को एक विराट व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया। विद्यालय के प्रति इनका समर्पण भाव एक उदाहरण रहा। अनूप तिवारी ने कहा कि इनका मिलनसार स्वभाव सबके हृदय में अमिट छाप छोड़ा है। डा सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने कहा कि तिवारी जी ने हजारों छात्र छात्राओं का उज्जवल भविष्य निर्माण करते हुए विद्यालय को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाया।आस नारायण विश्वकर्मा ने उन्हें जीवट और संघर्षशील व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया।आज हमारे बीच में उनका न होना विद्यालय ही नहीं समाज व राष्ट्र की अपूर्णीय है। धीरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जन्म और मृत्यु के बीच के जीवन काल में व्यक्ति द्वारा संसार में किये गये योगदान ही मनुष्य जीवन की सार्थकता और सफलता होती है। तिवारी जी का जीवन काल सम्पूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणा दायी है। विद्यालय प्रबंधक दया शंकर गिरि ने कहा कि संघर्ष सौहार्द और धैर्य के साथ जीवन जीने की कला तिवारी जी में समाहित थी। राकेश तिवारी ने उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता बताया।शिवशंकर तिवारी ने तिवारी जी को निश्छल और कर्मठी व्यक्ति बताया। हरिवंश शुक्ल शौर्य ने कहा कि समाज और राष्ट्र के लिए तिवारी जी द्वारा किया गया योगदान हम सब कभी भूल नहीं पाएंगे।मिठाई लाल गौतम,हरि ओम, गोलू, रोहित गिरि,विभा विश्वकर्मा, माधुरी पाल खुशबू पटेल आदि ने शब्द और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किये।इस अवसर पर तिवारी जी की सुपुत्री स्वाती तिवारी, सुपुत्र तनू तिवारी, दामाद अजय जी आदि लोगों ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किये।इस भावुक क्षण में सभा संयोजक आशुतोष गिरि दीपक ने कहा कि तिवारी जी के असमय आकस्मिक निधन से विद्यालय की अपूर्णीय क्षति हुई है। विद्यालय उनका सदा सदा के लिए ऋणी है।सभा का संचालन कार्यकारी प्रधानाचार्य अंकित तिवारी ने किया अध्यक्षता डा सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें