
भूजल एवं पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पौधा वितरण कर लोगों ने लगाए पौधे,भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भूजल सप्ताह-2026 के तहत आज पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी के संयोजकत्व में भूजल एवं पर्यावरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर व्यक्ताओं द्वारा सभी को जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हर हाल में भूजल एवं पर्यावरण बचाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विकास अधिकारी आलोक आर्या ने कहा कि प्रकृति के अनुरूप जीवन जीकर ही हम प्रकृति का संरक्षण कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वर्षाजल संचयन जरूरी है।कार्यक्रम का संयोजन कर रहे विश्व जल पुरस्कार विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि भूजल बचाने से ही पर्यावरण बचेगा।उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हेतु प्रेरित किया।आगे उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन के आधार हैं वृक्ष।हमें पेड़ों को बचाना होगा।कार्यकम में उपस्थित अधिशाषी अभियंता जल निगम तौशीफ अहमद ने कहा कि धीरे धीरे भूजल संकट बढ़ रहा है।अगर समय रहते हमने वर्षाजल संचयन नहीं किया तो पीढ़ियों के लिए पीने का पानी नहीं मिलेगा।उन्होंने सभी से वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया।इस मौके पर विद्यार्थियों को आम,महोगनी और अमरूद का वितरण करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पौधारोपण कर लोगों को जलवायु संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गीता यादव प्रधानाचार्य ने अंत में सभी से पर्यावरण बचाने की अपील करते सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोहम्मद अनीस उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेश पटेल की शशांक सिंह आदि लोग उपस्थित रहेl