नगर पंचायत हीरागंज को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, 23 जुलाई को होगा श्री ओंकार हॉस्पिटल का उद्घाटन

 

नगर पंचायत हीरागंज को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात, 23 जुलाई को होगा श्री ओंकार हॉस्पिटल का उद्घाटन

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज एवं आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात मिलने जा रही है। “श्री ओंकार हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ 23 जुलाई को हीरागंज में किया जाएगा। अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल के संचालक डॉ. दीपक मिश्रा (BAMS, CCPC, PGDYN) ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, मरीज भर्ती की सुविधा, सभी प्रकार की बीमारियों का उपचार, महिला एवं प्रसूति रोग उपचार, सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, शिशु एवं बाल रोग उपचार सहित छोटे-बड़े ऑपरेशन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन, नेब्युलाइज़र, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं तथा प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा चौबीसों घंटे मरीजों की देखभाल की व्यवस्था की गई है। स्वच्छ एवं सुरक्षित वार्ड के साथ रोगियों को मानवीय एवं समर्पित सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

अस्पताल का शुभारंभ 23 जुलाई को हीरागंज मेन चौराहा से कुंडा रोड स्थित गाना मार्केट में होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं आमजन को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

पता: हीरागंज मेन चौराहा से कुंडा रोड (गाना मार्केट), हीरागंज
📞संपर्क: 8468068740, 7398808454

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें