ब्लॉक सभागार में सकरन में भू –जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ

ब्लॉक सभागार में सकरन में
भू –जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ।

नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा

सांडा/सीतापुर- जल संरक्षण की दिलाई गई शपथ जल ही जीवन है के उद्देश्य से मनाया गया कार्यक्रम।
विकास खण्ड सकरन ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को जल संरक्षण कार्यक्रम मनाया गया साथ ही लोगों को शपथ दिलाई गई।लघु सिंचाई विभाग के हेमंत कुमार अवर अभियंता ने बताया शासन के निर्देशानुसार 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य आमजन को जल बचत के प्रति जागरुक करना है। उन्होंने भूगर्भ जलस्तर में तेजी से आ रही गिरावट पर चिंता व्यक्त की जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संचयन, नल की टोटी बंद रखने, कम पानी वाली फसलें अपनाने पर जोर दिया और जल को जीवन का आधार बताते हुए कहा आने वाली पीढ़ी के लिए जल की बचत करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मौजूद सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। साथ ही यह भी बताया कि यह कार्यक्रम सभी विभागों में एक सप्ताह के भीतर मनाया जाएगा ।इस अवसर पर एडीओ पंचायत अधिकारी प्रेम प्रकाश चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी, बीटी वरुणेश, बीटी संजय कुमार सिंह, बीटी महेश प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर जैनुल आब्दीन के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें