
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर टिकी निगाहें
इसौली विधानसभा को क्या मिलेगी विशेष सौगात
जिले की इसौली विधानसभा में नहीं है भाजपा का विधायक
सुल्तानपुर।मंगलवार को जिले के डायट ग्राउंड पर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ की जनसभा को लेकर जिले के लोगों की निगाहें टिकी है।जिले के लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा कर सकते है।जिसकी सुगबुगाहट पिछले दिनों से औद्योगिक गलियारे के लिए चल रही थी।लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आ सका है।कभी इसौली विधानसभा में तो कभी दूसरी विधानसभा में औद्योगिक गलियारा विकसित करने की जानकारी सुनाई देती है।
बता दे कि जिले के सर्कस ग्राउंड विवेकनगर में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा मंगलवार को दोपहर में प्रस्तावित है।जनसभा में जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा इसौली व सुल्तानपुर विधानसभा के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।अब जिलेवासियों की निगाहें मुख्यमंत्री के जनसभा के भाषण पर टिकी है कि क्या जिले की इकलौती चीनी मिल पर मुख्यमंत्री कुछ आश्वासन देंगे।या चीनी मिल आने वाले समय में बंद ही हो जाएगी।साथ ही जिले में औद्योगिक गलियारे की चर्चा पर मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणा करेंगे।साथ ही जिले की इसौली विधानसभा जिसमे कि भाजपा का विधायक नहीं है उसके लिए क्या कुछ विशेष पैकेज देंगे।जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ रहे जिला अस्पताल के पुनर्निर्माण पर कुछ आश्वासन मिलता है या अब मेडिकल कॉलेज के सहारे ही जिले वासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला दिन रात तैयारी में जुटा है।साथ ही भाजपाई कार्यक्रम को सफल बनाने के कार्यकर्ताओं सहित जिले वासियों के पहुंचने के लिए अपील कर रहे है।अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री जिले वासियों को क्या क्या सौगात देते है।एक बार फिर जिले के नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है।जिसका पूर्व में पालिका द्वारा प्रस्ताव भी भेजा गया था।जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री क्या क्या घोषणा करते है इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।