
सीएम योगी ने श्रद्धा पांडेय को मंच पर बुलाकर दिया आईपैड
प्रतापगढ़।सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ पहुंचे।सीएम ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।सीएम ने बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में टॉप करने वाली श्रद्धा पांडेय को मंच पर बुलाकर आईपैड दिया। बता दें कि श्रद्धा पांडेय जिले की लालगंज तहसील के पचरास गांव की रहने वाली हैं।
सीएम योगी से आईपैड मिलने के बाद श्रद्धा पांडेय बहुत खुश नजर आईं। श्रद्धा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से सम्मान ग्रहण करने के बाद वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है।वह अपनी सफलता को पूरे जिले और प्रदेश की सफलता के रूप में देख रही हैं।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में टॉप करने वाली श्रद्धा पांडेय लखनऊ में पहले से असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर तैनात हैं। श्रद्धा ने यूपी में 2024 में पीसीएस परीक्षा पास की थी।श्रद्धा ने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों प्रतापगढ़ से पूरा किया था। 2021 में श्रद्धा ने सिविल परीक्षाओं की तैयारी के लिए लखनऊ गई थीं।पिता दवा का व्यवसाय करते हैं।
श्रद्धा पांडेय एक भाई और दो बहन हैं।पिता लॉ ग्रेजुएट और मां हाउसवाइफ हैं। श्रद्धा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपी की सिविल सेवा परीक्षा निकाल ली थी। फिर श्रद्धा को राज्य कर विभाग में तैनाती मिली। श्रद्धा ने साल 2021 में इतिहास और अंग्रेजी लिटरेचर विषयों के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।