जिलाधिकारी मनीष बंसल ने ईवीएम वेयर हाउस का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने ईवीएम वेयर हाउस का राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण

 

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे
आगरा। मंगलवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस व मंडी समिति वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के दरवाजों की सील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोली गईं तथा वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अग्नि शमन उपकरणों की कार्यशीलता और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षणोपरांत सभी के द्वारा भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें