नाला निर्माण बना जाम की वजह, बिसवां में घंटों थमा यातायात एंबुलेंस भी फंसी

नाला निर्माण बना जाम की वजह, बिसवां में घंटों थमा यातायात एंबुलेंस भी फंसी

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां /सीतापुर कस्बा बिसवां में पावर हाउस और कोतवाली के बीच चल रहे नाला निर्माण कार्य के बाद सड़क किनारे पड़े मलबे और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण शनिवार रात भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के चलते राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया गया कि सड़क के दोनों ओर खड़ी कारों, मोटरसाइकिलों और भारी वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम में कई छोटे-बड़े वाहन लंबे समय तक फंसे रहे, जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। काफी प्रयास के बाद जाम पर काबू पाया जा सका, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाला निर्माण के बाद सड़क पर पड़ा मलबा समय रहते हटाया जाए और सड़क किनारे अनावश्यक वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाए, तो भविष्य में ऐसी समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें