शत्रु संपत्ति की जमीन पर अवैध खनन का आरोप कार्रवाई की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा प्रार्थना पत्र

शत्रु संपत्ति की जमीन पर अवैध खनन का आरोप

कार्रवाई की मांग लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा प्रार्थना पत्र

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां/सीतापुर तहसील बिसवां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शत्रु संपत्ति की भूमि पर कथित रूप से हो रहे अवैध खनन का मामला उठाया गया। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता शिवनन्दन पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम पुरैनी ने आरोप लगाया है कि गांव की शत्रु संपत्ति की भूमि पर लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया कि इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खनन के विरोध करने वालों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सामने ट्रैक्टर व ट्रॉली के माध्यम से मिट्टी खनन किए जाने की बात भी कही गई है।
शिकायतकर्ता ने संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें