घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

घर में घुसकर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

नैमिष टुडे।धीरेन्द्र कुमार वर्मा

बिसवां/सीतापुर
ग्राम पंचायत निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता मंजू देवी पत्नी विनोद निवासी ग्राम कटुआपुरवा, तहसील बिसवां, जनपद सीतापुर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह अपने घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कृष्ण कुमार अशोक कुमार अनिल कुमार लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से मारपीट की तथा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद महिला ने पुलिस चौकी देवकलिया पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर जांच की बात कही जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें