जिलाधिकारी मनीष बंसल, ने कलेक्ट्रेट परिसर से,”विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर श्रम विभाग के तत्वावधान में जन जागरूकता को ई- रिक्शा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

जिलाधिकारी मनीष बंसल, ने कलेक्ट्रेट परिसर से,”विश्व बाल श्रम निषेध दिवस” के अवसर पर श्रम विभाग के तत्वावधान में जन जागरूकता को ई- रिक्शा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

विष्णु सिकरवार
आगरा। शुक्रवार को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस, दिनांक 12 जून 2026 के अवसर पर जनपद आगरा में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा कलेक्ट्रेट में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरूकता रैली में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल), सुश्री शगुन ओमर, सहायक श्रम आयुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण एवं श्रम विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

जागरूकता वाहन जनपद के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल श्रम निषेध से संबंधित संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा तथा लोगों को बच्चों को शिक्षा से जोडने एवं बाल श्रम के विरुद्ध सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें