
सीओ विशाल गुप्ता का सिधौली तबादला, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई
मिश्रित सीतापुर / मिश्रित सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी (सीओ) विशाल गुप्ता का तबादला सिधौली सर्किल हो गया है। वहीं सीतापुर में सेवाएं दे रहे सीओ ब्रजेश कुमार को अब मिश्रित सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा । इसी क्रम में आज पत्रकार साथी प्रथम मिश्रा के कार्यालय पर सीओ विशाल गुप्ता के सम्मान में एक भव्य विदाई समांरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । तथा उनके कार्यकाल की सराहना की । वक्ताओं ने कहा कि सीओ विशाल गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई और आमजन के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। उनके व्यवहार और कार्य शैली की सभी ने प्रशंसा की । इस अवसर पर पत्रकार श्रवण कुमार मिश्र , ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन इकाई सीतापुर के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा , अपूर्व पांडेय , शुभम शुक्ला , रवि शंकर , प्रथम मिश्रा , श्यामा मौर्य , सुरेंद्रकांत मौर्य , राम मिलन मौर्य सहित तमाम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में सभी ने सीओ विशाल गुप्ता को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं ।