बाल कवियों ने बिखेरा काव्य का जादू, तालियों से गूंजा संकटा मन्दिर धाम

बाल कवियों ने बिखेरा काव्य का जादू, तालियों से गूंजा संकटा मन्दिर धाम

अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
माँ संकटा देवी मंदिर के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार रात आयोजित अखिल भारतीय बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने शानदार काव्य पाठ कर सभी का दिल जीत लिया। सधे अंदाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विभिन्न बाल कवियों ने देश के प्रसिद्ध कवियों की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं से खूब वाहवाही बटोरी। देशभक्ति, ओज, हास्य और भावनात्मक कविताओं ने माहौल को विविध रंगों से भर दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया तथा बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इनसेट:
मेला महोत्सव के तहत गुरुवार को संकटा धाम में आरती के बाद रात 8 बजे आल्हा गायिका नेहा सिंह द्वारा प्रस्तुति और आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें