माँ संकटा देवी मन्दिर धाम मेले में भावनृत्य प्रतियोगिता का भव्य फाइनल संपन्न

माँ संकटा देवी मन्दिर धाम मेले में भावनृत्य प्रतियोगिता का भव्य फाइनल संपन्न

अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
माँ संकटा देवी मंदिर के वार्षिक मेले में आयोजित भावनृत्य प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का शुभारंभ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से धाम का और अधिक विकास एवं भव्य स्वरूप सुनिश्चित किया जाएगा। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने भी मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान पं. पुरूषोत्तम मिश्र ने अतिथियों को गर्भगृह में पूजन-अर्चन कराया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल में नैऋति चित्रांश ने प्रथम, नवनीत श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा काव्या पोरवाल, नित्या रस्तोगी व वैष्णवी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
निर्णायक मंडल को विजेताओं के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यक्रम में धाम समिति के अध्यक्ष रमेश वाजपेयी, मंत्री शिवम विक्रांत सहित कई पदाधिकारियों ने डॉ0 प्रशांत राव,अनुज जैन, उषा देवी,अंकुशराज विश्वकर्मा,दर्द मिश्रा, कमलेश राजपूत,हरिओम गुप्ता,रितेश सिंह,हरिनाम राठौर,मनोज शुक्ल आदि अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु व दर्शक मौजूद रहे। संचालन अनूप सूरज ने किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें