चैत्र राम नवमी पर परंपरागत मेले का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने किया विधि-विधान से पूजन

चैत्र राम नवमी पर परंपरागत मेले का शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों ने किया विधि-विधान से पूजन

अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर:
चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर महमूदाबाद क्षेत्र में लगने वाले परंपरागत वार्षिक मेले का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती आशा मौर्य एवं सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा सागर गुप्ता ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मेले में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें