जनऊपुर दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

जनऊपुर दोहरे हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल मंगल सोनकर का इलाज चल रहा था, स्वस्थ होने पर रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मामले में दोनों पक्षों से दस लोग नामजद किए गए थे। घटना में रमेश सोनकर की पीट-पीटकर हत्या हुई थी, जबकि गोली लगने से मोहित सोनकर की मौत हो गई थी। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें