कोतवाली कादीपुर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली कादीपुर में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
सुलतानपुर,
उत्तर प्रदेश पुलिस के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कादीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को मंगलवार तड़के जलालपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर वांछित व संदिग्ध अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उ0नि0 आनंद वाजपेयी मय पुलिस टीम ने सुबह करीब 3:30 बजे दोनों आरोपितों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
शिवम सिंह उर्फ बगदादी (28) पुत्र इन्द्रप्रताप सिंह, निवासी सरायकल्याण, थाना कादीपुर
छट्टू गुप्ता उर्फ कृष्ण कुमार (28) पुत्र दूधनाथ, निवासी सरायकल्याण, थाना कादीपुर
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कादीपुर में मु0अ0सं0 83/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस व 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे की छड़ भी बरामद कर सील कर दी है।
शिवम सिंह पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे
पुलिस के अनुसार शिवम सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत 13 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वर्ष 2019 में उस पर धारा 302 आईपीसी के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है।
एक मुकदमे में वांछित था छट्टू
छट्टू गुप्ता उर्फ कृष्ण कुमार पर भी थाना कादीपुर में दर्ज मुकदमे में इनाम घोषित था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर, उपनिरीक्षक आनंद वाजपेयी, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह यादव, रवि यादव व रमन सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी इनामी या वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा !!

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें